Showing posts with label मीडिया खबरें. Show all posts
Showing posts with label मीडिया खबरें. Show all posts

समाज कल्याण की अनन्या का विमोचन

Tuesday, 29 April 2008

केन्द्रीय समाज कल्याण बोर्ड ने हाल ही में वृतचित्र अनन्या और उसके गीत अब हमको आगे बढ़ना है को जारी किया । इस मौके पर अनन्या फ्लैग और प्रतीक चिन्ह का भी अनावरण हुआ । महिला और बाल विकास मंत्रालय की राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका चौधरी के हाथों अनन्या का लोकार्पण हुआ । यह वृतचित्र ३५ एम् एम् सिनेमास्कोप फार्मेट पर है और देशभर के ९६ पी वी आर सिनेमाघरों में यह एक साथ प्रसारित की गई है । अंतराष्ट्रीय महिला दिवस को धयान में रखकर इसका निर्माण किया गया। अनन्या के १४ भारतीय भाषाओं में उपलब्ध हैं और इसके गीतों को वरिष्ठ पत्रकार और समाज कल्याण पत्रिका के संपादक रंजन जैदी ने लिखा है । इसके गीतों को श्रेया घोषाल समेत उषा उत्थुप , शुभा मालगुडी, चिन्मय कार्थिक, कृष्णामूर्ति , बिन्सेंट और ऋचा शर्मा ने अलग - अलग भाषाओं में अपना स्वर दिया है ।

Read more...

Read more...

सरकार नई टीवी रेटिंग व्यवस्था लाएगी

सरकार नई टीवी रेटिंग व्यवस्था लाएगी
टैम की मौजूदा टीआरपी प्रणाली से नाराज़ सरकार टेलीविजन चैनलों के लिए नई टीआरपी व्यवस्था जल्द - जल्द लाने पर विचार कर रही है । इस नई व्यवस्था में पांच लाख घरों में बॉक्स लगाये जायेंगे और यह बक्से पूरे देशभर में लगाये जायेंगे । इस नई व्यवस्था का स्वामित्व भारतीय प्रसारण उद्योग के हाथ में होगा और यह पुरी तरह से गैर लाभकारी व्यवस्था होगी । खास बात यह होगी कि इस व्यवस्था में रेटिंग हफ्ते की बजाएहर रोज आया करेगी ।

Read more...

देश का पहला भोजपुरी न्यूज़ चैनल गंगा

देश का पहला भोजपुरी न्यूज़ चैनल गंगा
देश का पहला भोजपुरी न्यूज़ चैनल गंगाअब आप भोजपुरी भाषा में भी खबरें देख सकते हैं। जल्द ही भोजपुरी भाषा का देश का पहला न्यूज़ चैनल गंगा का प्रसारण शुरू होने वाला है। इस चैनल को इन्फार्मेशन टीवी प्राइवेट लिमिटेड (आईटीवी) ला रही है। यही ग्रुप हिन्दी का खबरिया चैनल इंडिया न्यूज़ चलाती है। इस चैनल का कार्यभार समाचार चैनल इंडिया न्यूज़ के संपादक एस एन विनोद संभालरहे हैं । अप्रेल महीने से इसका प्रसारण शुरू हो जाने की संभावना है । इसमे न्यूज़ के अलावा इंटरटेंमेंट की खबरें भी होंगी । गंगा के अलावा एक और भोजपुरी चैनल महुआ भी आ रहा है । जिसका प्रसारण भी जल्द ही शुरू होने की सम्भावना है। इसे पिक्सन इंटरटेनमेंट ला रही है ।

Read more...

अनिल अंबानी का बीस चैनलों के लिए आवेदन

अनिल अंबानी का बीस चैनलों के लिए आवेदन
अनिल अंबानी का बीस चैनलों के लिए आवेदन
अनिल धीरुभाई अंबानी ग्रुप ने सूचना और प्रसारण में बीस चैनलों के लिए आवेदन कर मीडिया जगत में हलचल मचा दी है। ये सभी चैनल मनोरंजन चैनल होंगे और ये चैनल हिन्दी , अंग्रेज़ी समेत विभिन्न भारतीयों भाषाओं में होंगे। खास बात यह है कि समूह ने किसी भी न्यूज़ चैनल के लिए आवेदन नही किया है। ख़बर है कि यह समूह मौजूदा खबरिया चैनलों में से एक अंग्रेज़ी और एक हिन्दी चैनल का आनेवाले समय में अधिग्रहण कर सकती है और इसलिए किसी भी न्यूज़ चैनल के लिए आवेदन नही किया गया है । फिलहाल इस ग्रुप की आजतक में २०% , सीएनबीसी टीवी १८ में ८% , एनडीटीवी में ५% और जी न्यूज़ में ५% की भागेदारी है ।

Read more...

जी बंगला और जी तेलुगु को अब वॉचइंडिया टीवी पर देखा जा सकता है ।

Monday, 31 March 2008

Read more...

बिजनेस स्टेंडर्ड का हिन्दी पोर्टल

बिजनेस स्टेंडर्ड ने हिन्दी बिजनेस अख़बार निकालने के बाद अब अपना हिन्दी पोर्टल भी लॉन्च कर दिया है । इसका वेब पता है ...www.BSHindi.com

Read more...

एशियानेट का कन्नड़ चैनल लांच

एशियानेट ने अपना नया चैनल "सुवर्ण न्यूज़ " लांच कर दिया है । यह कन्नड़ भाषा में है । आज ही से (३१ मार्च ) इसका प्रसारण शुरू हुआ है ।

Read more...

एनीमल प्लेनेट हिन्दी में

एनीमल प्लेनेट हिन्दी में अपना हिन्दी प्रसारण शुरू कर दिया है । चैनल के दस वर्ष भारत में हो चुके हैं ।

Read more...

बालीवूड चैनल इ-२४ लांच

बालीवूड चैनल इ-२४ लांचहो गया । यह देश का पहला न्यूज़ चैनल होगा जिसमे जिसमे खबरें सिर्फ़ बालीवूड, लाइफ स्टाइल और ग्लेमर जगत की खबरें होंगी । इसे बैग फिल्म्स ने लॉन्च किया है । इसका टैग लाइन " बालीवूड का पहला न्यूज़ चैनल - इंटरटेंमेंट की हर बात अब दिन और रात " है .

Read more...

वर्तिका नंदा सहारा समय में

Sunday, 30 March 2008

लोकसभा टीवी की एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर वर्तिका नंदा ने लोकसभा टीवी को छोड़कर सहारा समय को ज्वाइन कर लिया है । वर्तिका नंदा एनडीटीवी में भी काम कर चुकी हैं । सहारा समय में उनकी नियुक्ति हेड - प्रोग्रामिंग के तौर पर हुई है । हाल ही में सहारा समय में एक नाटकीय घटनाक्रम के बाद पुण्य प्रसून और उनकी टीम की सहारा से विदाई हुई थी ।

Read more...

आईबीएन-7 की ओबी वैन पर हमला

Thursday, 27 March 2008

आईबीएन-7 की ओबी वैन पर हमला
पिछले दिनों खबरिया चैनल आईबीएन-७ के ओवी वैन पर मुम्बई मे कुछ लोगो ने हमला किया । हालांकि वैन को कुछ ज्यादा नुकसान नही हुआ और वैन का चालक भी सुरक्षित बच निकला । यह हमला मुम्बई के वर्ली इलाके मे हुआ । इस संबध मे किसी की गिरफ्तारी अबतक नही हुई थी ।
आईबीएन-७ के ओवी वैन पर पहले भी मुम्बई मे हमला हो चुका है । यह हमला राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने किया था और इस सम्बन्ध मे कुछ गिरफ्तारियां भी हुई थी । गौरतलब है की मराठी और उत्‍तर भारतीय के मुद्दे पर चैनल की रिपोर्टिंग से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ता नाराज़ थे ।

Read more...

सौरव गांगुली बनेगें एंकर

सौरव गांगुली बनेगें एंकर
सौरव गांगुली अब जल्द ही आपको एंकरिंग करते नज़र आयेंगे । हाल ही मे आईएनएक्स न्यूज प्राइवेट लिमिटेड के साथ उनका इस सम्बन्ध मे करार हुआ है । गौरतलब है की वे आईएनएक्स न्यूज प्राइवेट लिमिटेड के ब्रांड एंबेसडर भी है । आईएनएक्स के अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘न्यूज एक्स’ के लिए सौरव एंकरिंग करेंगे । फरवरी-मार्च में लॉन्च होने वाले इस चैनल में सौरव खेल कार्यक्रम पेश करेंगे। साथ ही वे इस चैनल की प्रोग्रामिंग में भी अहम भूमिका निभाएंगे। जाने-माने खेल पत्रकार प्रदीप मैग्जीन इस चैनल के खेल विभाग के प्रमुख होंगे और सौरव गांगुली चैनल के खेल संबंधी कार्यक्रमों से जुड़े रहेंगे। आईएनएक्स नेटवर्क ने हाल ही में ‘9 एक्स’ नाम का हिंदी एंटरटेनमेन्ट चैनल भी लॉन्च किया है और सौरव गांगुली इस चैनल की प्रोग्रामिंग से भी जुड़े हुए हैं।

Read more...

बीएजी फिल्म्स के तीन नए चैनल / बीबीसी हिंदी की रेडियो डॉक्युमेंट्री पुरस्कृत

बीएजी फिल्म्स के तीन नए चैनल
बीएजी फिल्म्स एंड मीडिया लिमिटेड जल्द ही तीन नए चैनल लॉन्च करेगी । इसमे से एक इंटरटेनमेंट चैनल और बाकी के दो चैनल क्रमशः लाइफस्टाइल और धार्मिक चैनल होंगे । इंटरटेनमेंट चैनल का नाम E-२४ होगा जबकि लाइफस्टाइल चैनल का नाम लाइफ २४ और धार्मिक चैनल का नाम ब्लिस २४ होगा । इसके पहले बीएजी फिल्म्स न्यूज़ - २४ के नाम से हिन्दी न्यूज़ चैनल का प्रसारण शुरू कर चुकी है ।

बीबीसी हिंदी की रेडियो डॉक्युमेंट्री पुरस्कृत
भारत में जलवायु परिवर्तन से जुड़े कई पहलुओं पर केंद्रित बीबीसी हिंदी सेवा की एक रेडियो डॉक्युमेंट्री को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है । एशिया पैसिफ़िक ब्रॉडकास्टिंग यूनियन की ओर से प्रति वर्ष दुनिया भर में ब्रॉडकास्टिंग के क्षेत्र में हो रहे सर्वश्रेष्ठ कामों को पुरस्कृत किया जाता है । इसी क्रम में इसबार बीबीसी हिंदी सेवा की रेडियो डॉक्युमेंट्री, 'चढ़ता पारा, बढ़ता संकट' को रेडियो डॉक्युमेंट्री वर्ग का पुरस्कार दिया गया है ।

Read more...

भारत का पहला ऑनलाइन सीरियल / परसेप्ट पिक्चर हनुमान - ३ बनाएगी

भारत का पहला ऑनलाइन सीरियल
भारत मे इंटरनेट की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। इसी लोकप्रियता को धयान मे रखते हुए सीरियल बनाने वाली कम्पनियाँ अब ऑनलाइन सीरियल बनाने की तैयारी कर रही है। अगले साल के मध्य तक भारत का पहला ऑनलाइन सीरियल बन कर तैयार हो जाएगा इसे और आप इसे इंटरनेट पड़ देख सकते हैं । " टेन्जरिन डिजिटल इंटरटेनमेंट " नाम की कंपनी इस ऑनलाइन सीरियल को बना रही है। कंपनी के मेनजिंग डायरेक्टर पुनीत जोहर का मानना है की ऑनलाइन माध्यम मे यह सीरियल एक नई क्रांति का सूत्रपात करेगा । खास बात यह है की सीरियल के पात्रों की तलाश भी ऑनलाइन टेलेंट हंट के माध्यम से होगा ।

परसेप्ट पिक्चर हनुमान - ३ बनाएगी
हनुमान और हनुमान - रीटर्न के बाद अब हनुमान की अगली सीरीज़ हनुमान - ३ भी आयगी । परसेप्ट पिक्चर कंपनी हनुमान - ३ बना रही है और इसमे तकरीबन ३०० से ३५० मिलियन रुपये निवेश की उसकी योजना है । फ़िल्म को २०१० मे रिलीज़ किया जाएगा ।

Read more...

ग्लोबल ब्राडकास्ट न्यूज़ की ५०० करोड़ के निवेश की योजना / स्टार प्लस के खिलाफ राखी सावंत की शिकायत

ग्लोबल ब्राडकास्ट न्यूज़ की ५०० करोड़ के निवेश की योजना
ग्लोबल ब्राडकास्ट न्यूज़ लिमिटेड ( जी.बी.एन ) मीडिया ग्रुप वायकॉम के साथ मिलकर कई क्षेत्रीय भाषाओं मे चैनल लायगी। इस पुरी योजना मे जी.बी.एन ५०० करोड़ का निवेश करेगी । जी.बी.एन अंग्रेज़ी चैनल सीएनएन - आबीएन और हिन्दी चैनल आबीएन-७ को भी चला रही है । गौरतलब है की इसके पहले जीबीएन लोकमत ग्रुप के साथ मिलकर २४ घंटे का एक मराठी न्यूज़ चैनल लाने की घोषणा कर चुकी है जिसमे दोनों मीडिया ग्रुप की बराबर की साझेदारी होगी । जीबीएन ने पिछले साल ही अपना आईपीओ बाज़ार मे उतारा था और उसके जरिये १०५ करोड़ जुटाए थे ।

स्टार प्लस के खिलाफ राखी सावंत की शिकायत
हाल ही मे आइटम गर्ल राखी सावंत ने स्टार प्लस के खिलाफ मुम्बई के ओशिवारा थाने मे अपनी शिकायत दर्ज करवायी। राखी और उनके दोस्त अभिषेक अवस्थी का आरोप है की स्टार प्लस की पक्षपात की वजह से वे लोग " नच बल्लिए प्रतियोगिता को नही जीत पाये । राखी का कहना है की सायबर कैफे से बोगस एस एम् एस कर उन्हें हराया गया है । इस प्रतियोगिता मे यह जोड़ी रनर अप रही थी ।

Read more...

रजत निगम ने बीएजी छोडा / स्टॉक टॉक कार्यक्रम के लिए आवाज़ और माय एफएम मे गठबंधन

रजत निगम ने बीएजी छोडा
रजत निगम ने बीएजी फिल्म्स एंड मीडिया को छोड़ दिया है । वे बीएजी मे डायरेक्टर - आप्रेसन के तौर पड़ काम कर रहे थे । इसके अलावा वे रेडियो - धमाल का काम भी देख रहे थे । इसके पहले रजत निगम ब्राडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ काम कर रहे थे ।

स्टॉक टॉक कार्यक्रम के लिए आवाज़ और माय एफएम मे गठबंधन
माय एफएम , बिजनेस चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के कार्यक्रम 'स्टॉक टॉक -आपके शहर मे' का रेडियो पार्टनर होगा। 'स्टॉक टॉक -आपके शहर मे' कई शहरों मे स्टॉक टॉक कार्यक्रम करवा रही है ।

Read more...

सोनी इंटरटेंमेंट अब मल्टी स्क्रीन मीडिया / भारत - २००९ के 'वर्ल्ड न्यूज़पेपर कांग्रेस' का मेजबान

सोनी इंटरटेंमेंट अब मल्टी स्क्रीन मीडिया
सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन ( सेट ) इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपना नाम बदलकर मल्टी स्क्रीन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड रख लिया है । सिंगापुर मे हुई कंपनी की बोर्ड के बैठक मे यह निर्णय लिया गया । लेकिन चैनल के ब्रांड नाम या लोगो मे किसी तरह का परिवर्तन नही किया जाएगा । नए नाम के साथ कंपनी मोबाइल , इंटरनेट और प्रदर्शनी के बिजनेस मे निवेश की योजना बना रही है ।

भारत - २००९ के 'वर्ल्ड न्यूज़पेपर कांग्रेस' का मेजबान
६२ वें 'वर्ल्ड न्यूज़पेपर कांग्रेस' का आयोजन भारत मे होगा । यह आयोजन हैदराबाद मे २२ से २५ मार्च ,२००९ के बीच होगा। इंडियन न्यूज़पेपर सोसाइटी पूरे आयोजन की मेजबानी करेगा । २००८ 'वर्ल्ड न्यूज़पेपर कांग्रेस' का आयोजन स्वीडन मे जून माह मे होगा । वर्ल्ड एसोसिऐसन आफ न्यूज़पेपर्स ने विएना , आस्ट्रिया मे हुई बैठक मे इस बात का निर्णय लिया ।

Read more...

सन टीवी नेटवर्क का वाराणसी मे एफएम स्टेशन / माय एफएम जोधपुर मे

सन टीवी नेटवर्क का वाराणसी मे एफएम स्टेशन
सनटीवी ने वाराणसी मे अपना एफएम स्टेशन लांच किया । एस एफएम (साउथ एशिया एफएम लिमिटेड ) के बैनर तले इस एफएम स्टेशन का प्रसारण शुरू किया गया है । सभी आयु वर्ग को ध्यान मे इसके कार्यक्रमों को बनाया गया है । ९३.५ मेगा हर्ट्ज पर इसे सुना जा सकता है । इसे मिलकर सन नेटवर्क अबतक १८ एफएम स्टेशन शुरु कर चुका है । वैसे कंपनी के पास पूरे इंडिया मे ४५ एफएम रेडियो स्टेशन खोलने का लाइसेंस है ।

माय एफएम जोधपुर मे
माय एफएम ९४.३ ने जोधपुर मे अपना रेडियो स्टेशन लांच किया । यह राजस्थान मे माय एफएम का चौथा और पूरे देश मे चौदहवां एफएम स्टेशन है । राजस्थान मे जोधपुर के अलावा जयपुर , उदयपुर और अजमेर मे माय एफएम के रेडियो स्टेशन हैं । इसके अलावा कोटा , जबलपुर और रायपुर से भी प्रसारण शुरु करने की माय एफएम की योजना है ।

Read more...

भारत मे २६५ मिलियन नए टेलीफोन सब्सक्राइबर / एनीमेशन के लिए गोल्डेन कर्सर अवार्ड

भारत मे २६५ मिलियन नए टेलीफोन सब्सक्राइबर
भारत मे टेलीफोन इस्तेमाल करने वाले लोगों की तादाद लगातार बढ़ रही है । नवम्बर २००७ तक भारत मे २६५ मिलियन नए कनेक्शन जुड़ चुके हैं । हाल ही मे टेलीफोन रेगुलेटरी अथॉरिटी आफ इंडिया ने जारी अपनी रिपोर्ट मे इस बात का खुलासा किया । केवल नवम्बर महीने मे ही ८.२२ मिलियन नए टेलीफोन कनेक्शन लगे ।

एनीमेशन के लिए गोल्डेन कर्सर अवार्ड
एरिना और सीएनबीसी -टीवी १८ अब एनीमेशन के छेत्र मे उल्लेखनिए काम करने वालों को गोल्डेन कर्सर अवार्ड देगी। भारत मे एनीमेशन के बढ़ते कारोबार के मद्देनज़र इस अवार्ड को शुरू करने का निर्णय लिया गया है । इस सम्बन्ध मे एक जूरी का गठन किया गया है जो अवार्ड से संबंधित सभी निर्णय लेगी । १६ श्रेणिओं मे यह पुरस्कार दिया जायगा ।

Read more...
मीडिया मंत्र के ब्लाग पर आपका स्वागत है । मीडिया मंत्र मीडिया पर केंद्रित एक मासिक पत्रिका है जिसका मुख्य उद्देश्य मीडिया मे हो रही गतिविधियों पर नज़र रखना और उसकी सूचना लोगो तक पहुँचाना है। इसके अलावा मीडिया को उसका आईना दिखाना मीडिया मंत्र का प्रमुख उद्देश्य है ।

About This Blog

Our Blogger Templates

Blog Archive

  © Blogger template On The Road by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP